आठ महिलाओं ने सुनाया महिला आयोग की सदस्य को दर्द
रामपुर, मई 7 -- रामपुर। विकास भवन सभागार में गुरुवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी ने महिला जन सुनवाई की। इस दौरान आठ महिलाओं ने अपनी पीड़ता आयोग के समक्ष सुनाई, जिस पर सुनीता सैनी ने संबंधितों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। महिला जनसुनवाई के दौरान कुल 08 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें घरेलू विवाद, पारिवारिक उत्पीड़न तथा अन्य महिला संबंधित समस्याओं से जुड़े प्रकरण शामिल रहे। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि महिलाओं की शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और तत्परता बरती जाए, ताकि पीड़ित महिलाओं को शीघ्र न्याय मिल सके और उन्हें अनावश्यक रूप से इधर-उधर भटकना न पड़े।उन्होंने यह भी पढ़ें- राज्य महिला आयोग सदस्य ने की महिला जनसुनवाई कहा कि राज्य महिला आयोग का उद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.