अमरोहा, अप्रैल 30 -- बार एसोसिएशन जनपद अमरोहा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आठ मई को होगा। इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शहर में जोया रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में प्रस्तावित कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों के अलावा पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। गौरतलब है कि चुनाव में कुल 12 पदों के लिए 55 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। 21 अप्रैल को मतदान हुआ था जबकि 22 अप्रैल को परिणाम घोषित किए गए थे। अध्यक्ष पद पर कपिल कुमार चिकारा, महासचिव पद पर अरशद हुसैन भारती ने जीत दर्ज की थी। इसके अलावा कई पदों पर निर्विरोध निर्वाचन भी हुआ था। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर मोहम्मद आकिल सैफी व सचिन सक्सेना, कोषाध्यक्ष महिला पर रिचा सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर निजाम तुर्की तथा संयुक्त सचिव महिला पद पर शिवानी ने विजय पताका फहराई थी। इनके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.