बस्ती, जुलाई 24 -- बस्ती, निज संवाददाता। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान भारत का लाभ खुद सीएमओ के अधीन संचालित अस्पतालों में नहीं मिल पा रहा है। जिले के आठ ब्लॉक की सीएचसी में आयुष्मान मित्र काम ही नहीं कर रहे हैं। आयुष्मान मित्र के न होने से वहां आने वाले मरीजों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इलाज से अस्पताल को होने वाली अतिरिक्त कमाई भी नहीं हो पा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अधीन प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान भारत योजना का संचालन जिले में किया जा रहा है। इसके तहत सरकारी क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल के साथ ही सभी सीएचसी में योजना का लाभ मरीजों को दिलाया जा रहा है। सभी अस्पतालों में आयुष्मान मित्र की तैनाती की गई है। आयुष्मान मित्र की मदद से अस्पताल आने वाले मरीजों को योजना का लाभ मिलता है। ...