बलरामपुर, जून 16 -- हरैया सतघरवा/बलरामपुर, संवाददाता। जनपद के नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में चंदन की लकड़ी की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एसएसबी की 9वीं वाहिनी और वन विभाग बनकटवा की संयुक्त टीम ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जनपद कानपुर थाना शिवराजपुर के नेवादा तारपत निवासी सुशील पांडेय पुत्र प्रकाश पांडेय व थाना कालवन के नदीहा खुर्द निवासी सत्येंद्र सिंह पुत्र वीरेंद्र प्रताप सिंह और जनपद व थाना कन्नौज मुबारकपुर टीला निवासी महेश पुत्र प्रयागराज के रूप में हुई है। टीम ने इनके कब्जे से आठ बोटा चंदन की लकड़ी, एक रेनॉल्ट कार व एक बाइक बरामद कर जब्त कर ली है। मामले में वन विभाग ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

संदेश प्राप्ति डीएफओ गौरव गर्ग ने बताया कि 15 जून की शाम करीब चार बजे एसएसबी की...