हमीरपुर, मई 2 -- बिवांर, संवाददाता। किसान के बाहर चले जाने पर भूसा बनाए जाने के लिए खेत में खड़ी पराली को अज्ञात चोर भूसा बनाकर ले गए। वापस लौटे किसान को जब पराली गायब मिली तो उसने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। बिवांर थाना के बांधुर बुजुर्ग के किसान राजकुमार तिवारी ने थाना में तहरीर देकर बताया कि हार्वेस्टर मशीन से कतराई का कार्य करा कर गेहूं की फसल घर ले गया था। भूसा बनवाए जाने के लिए 8 बीघा खेत में पराली खड़ी थी। तीन दिन पहले जरूरी कार्य से किसान बाहर चला गया। तभी मौका पाकर रात को अज्ञात चोर उसके खेत में खड़ी पराली का भूसा बनाकर अपने साथ ले गए। उसके वापस आने पर खेत में पराली गायब मिली। उसके जानकारी करने पर सुराग नहीं लग रहा है। परेशान किसान ने चोरी से भूसा को बनाकर ले जाने की अज्ञात चोर के खिलाफ थाना में तहरीर दी है। पुलिस ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.