मोतिहारी, अप्रैल 12 -- प्रियदर्शी राजीव, पीपराकोठी। पीपराकोठी पुलिस ने सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। सदर-2 डीएसपी जितेश पाण्डेय ने रविवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुगौली थाना क्षेत्र में आर्मी अधिकारी की चोरी हुई बाइक के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना समेत कुल 10 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 8 चोरी की बाइक व 9 मोबाइल भी बरामद किया गया है। वहीं बाइक के कुछ पार्ट्स भी मिले हैं। बाइक चोरी के मामले में इन बदमाशों की हुई है गिरफ्तारी : सदर-2 डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में ढेकहां बेला जगतिया निवासी राम मांझी, शिव कुमार बनर्जी उर्फ गोधा, अरुण कुमार, काशीनाथ दास, बेला वाटगंज के पिंटू कुमार, पड़ौलिया के रूपचंद्र कुमार, भागीरथ कुमार, राजेश...