कुशीनगर, जनवरी 29 -- पडरौना, निज संवाददाता। कप्तानगंज कस्बा हुए में सरेआम फायरिंग के मामले में कुशीनगर पुलिस सख्त रूख अख्तियार किया है। इस मामले में आठ अभियुक्तों की हिस्ट्रीशीट खोली जा चुकी है। बुधवार को जुआ-रंगदारी से अर्जित अवैध धन के साथ अवैध कृत्यों में संलिप्त इन 8 अभियुक्तों के विभिन्न बैंक खातों में मौजूद कुल 5,46,243 रुपये पुलिस ने फ्रीज कर दिया। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ पुलिस निरंतर कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत कुछ दिन पूर्व कस्बा कप्तानगंज में वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद में फायरिंग की घटना हुई थी। इस घटना से संबंधित अभियुक्तों द्वारा जुआ, रंगदारी आदि अवैध गतिविधियों से अर्जित धन को विभिन्न बैंक खातों में जमा किया गया था। जांच के दौरान इन अभियुक्तों के खातों में उपल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.