जौनपुर, अप्रैल 23 -- जौनपुर, संवाददाता। अप्रैल माह में दिनों दिन तपिश बढ़ती जा रही है। गुरुवार को सुबह आठ बजे से ही सूरज मानो आग उगलना शुरू कर दिए थे। नौ बजते बजते पारा 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। गर्म हवा के थपेड़ों से लोग परेशान होने लगे हैं। घर से बाहर निकलने की हिम्मत किसी की नहीं पड़ रही है। छुट्टा पशु और पक्षियां पानी के लिए दर दर भटक रहे हैं।भीषण धूप के चलते चारा और सब्जी की फसल मुरझा जा रही है। किसान सिंचाई करके किसी तरह फसल को जिंदा रखने में लगे हैं। गर्मी और उमस सभी परेशान हो गए हैं। यह भी पढ़ें- लगातार दूसरे दिन हीट वेव, आज से और बढ़ेगा गर्मी का कहर सुबह सूर्य के निकलने से पहले शरीर पसीने से तरबतर होने लगा है। घरों में लगे सीलिंग फैन के नीचे बैठना भारी पड़ रहा है। पंखा हवा नहीं बल्कि आग फेंक रहा है। अब एसी भी कमजोर पड़न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.