जौनपुर, अप्रैल 24 -- जौनपुर, संवाददाता। मौसम विद के अनुसार शुक्रवार को भीषण ताप लहर का प्रकोप झेलना पड़ेगा। सुबह सात बजे से ही यह पूर्वानुमान परिलक्षित होने लगा है। आठ बजे सुबह से धूप कहर बरपा करने लगी है। नौ बजेर पारा 40 डिग्री पर पहुंच गया था।तीक्ष्ण धूप के साथ लू की तरह चल रही गर्म पछुआ हवा घर में कैद रहने को मजबूर कर दे रही थीं। शादी विवाह और मरनी करनी वाले घरों में जुटे नात रिश्तेदारों की खूब फजीहत हो रही है। गर्मी और उमस से लोग बिलबिला जा रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग समेत अन्य मौसम विज्ञानी अलर्ट जारी कर घरों से निकलने को मना कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- आसमान से बरस रही आग, झुलसा रही धूप मौसम विद डा.दिलीप कुमार सिंह का कहना है कि अभी 26 अप्रैल के बाद मौसम में परिवर्तन होने की संभावना है। यह भी पढ़ें- जिले में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुई ...