कुशीनगर, मार्च 19 -- पडरौना, निज संवाददाता। नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने दूसरे कार्यकाल के ढाई वर्ष पूरे होने पर उपलब्धियों और आगामी योजनाओं का विस्तृत खाका प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में पडरौना नगरपालिका निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रही है और शहर की पहचान प्रदेश स्तर पर मजबूत हुई है।उन्होंने बताया कि शहर में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कई पहल की गई है। रात में फंसे यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए पथिक वाहन तथा बीमारों के लिए एम्बुलेंस सेवा संचालित की जा रही है। साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए प्रमुख चौराहों का नामकरण महापुरुषों के नाम पर किया गया है और उनकी प्रतिमाओं की नियमित देखभाल भी की जा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.