रांची, जून 6 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कमड़े द्वारिकापुरी रोड नंबर-9 स्थित एक किराए के मकान से पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए आठ पेटी अवैध विदेशी शराब बरामद की है। कोतवाली और पंडरा थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में शराब जब्त की गई। मामले में जानवीलाल को पूछताछ के लिए कोतवाली पुलिस ले गई है। शनिवार को रातू थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। जानकारी के अनुसार रात्रि गश्ती के दौरान मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां घर बंद मिला और जांच में कोई वैध कागजात नहीं मिले। पुअनि छोटू कुमार के आवेदन पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। किराएदार जानवीलाल (पिता ओमप्रकाश लाल) के घर से कुल आठ पेटी शराब बरामद हुई, जिसमें स्टर्लिंग रिजर्व (375 एमएल-24, 180 एमएल-48), रॉयल स्टेज (180 एमएल-48, 37...