आठ पुलिसकर्मियों को सेवानिवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई
फरीदाबाद, अगस्त 31 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। फरीदाबाद पुलिस की ओर से सोमवार को सेक्टर-21सी स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विभाग में लंबे समय तक सेवाएं देने वाले आठ अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सेवानिवृत्त होने वालों में निरीक्षक जान मोहम्मद, निरीक्षक चरण सिंह, निरीक्षक राधेलाल, निरीक्षक चतर भुज, निरीक्षक जीवनलाल, ईएसआई करण सिंह, ईएसआई सतीश कुमार और ईएचसी जगदीश शामिल रहे। समारोह में सहायक पुलिस आयुक्त सराय संदीप, भलाई निरीक्षक समेत विभिन्न शाखाओं के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सहायक पुलिस आयुक्त सराय संदीप ने कहा कि पुलिस विभाग केवल नौकरी नहीं, बल्कि एक परिवार है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: सेवानिवृत्त सात पुलिसकर्मियों को दी भाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.