छपरा, फरवरी 16 -- छपरा, हमारे संवाददाताl भगवान बाजार थाना क्षेत्र के रतनपुरा मोहल्ले में सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को आठ पुड़िया स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रतनपुरा मोहल्ला निवासी संतु प्रसाद उर्फ विजय व गणेश कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुभाष कुमार सिंह को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में कुछ लोग मादक पदार्थ की बिक्री कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने तत्काल भगवान बाजार थाना के सब इंस्पेक्टर अंकित कुमार सिंह को कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित छापेमारी की। छापेमारी के दौरान दोनों संदिग्धों को पकड़ा गया और तलाशी लेने पर उनके पास से आठ पुड़िया स्मैक बरामद की गई। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमि...