रुद्रपुर, मार्च 23 -- रुद्रपुर, संवाददाता। मेट्रोपोलिस रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के चुनाव की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई। एसडीएम कोर्ट में अध्यक्ष व सदस्य सहित कुल 8 पदों के लिए 46 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और चार सदस्य पदों के लिए कुल 30 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया है। अध्यक्ष पद के लिए सुमन वोरा, शंकर सिंह पटवाल, देवेंद्र शाही और वीरेंद्र सिंह ने नामांकन किया। उपाध्यक्ष पद के लिए विक्रांत फुटेला, पीयूष भाटिया और मधुर राय ने नामांकन पत्र दाखिल किया। सचिव पद के लिए राजीव भटनागर, वीरपाल, पीयूष भाटिया, पूनम वर्मा और हितेश लालवानी ने नामांकन कराया। वहीं, कोषाध्यक्ष पद के लिए बिहारी लाल, प्रवीण कोठारी, पूनम वर्मा, अतुल जोशी और जितेंद्र नाथ सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया। चुनाव अधिकारी...