आठ पंचायतों में सीपीआई ने निकाली पदयात्रा
समस्तीपुर, अगस्त 13 -- वारिसनगर, निज संवाददाता। सीपीआई के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को वारिसनगर प्रखंड के आठ पंचायतों में पदयात्रा निकाल कर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जनसंवाद अभियान चलाया। इस दौरान नेताओं ने सरकार की नीतियों, बढ़ती महंगाई, बिगड़ती कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यशैली पर तीखा हमला बोला। 18 अगस्त को प्रखंड कार्यालय पर रोषपूर्ण प्रदर्शन और धरना देने की घोषणा की। पदयात्रा का नेतृत्व प्रखंड सचिव उपेंद्र प्रसाद ने किया। राज्य सचिव मंडल सदस्य रामचंद्र महतो ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक अधिकारियों की मनमानी से बिचौलियों का बोलबाला है और आम जनता अपने अधिकारों के लिए भटकने को मजबूर हैं। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: भाकपा का जनजागरण एवं पदयात्रा अभियान शुरू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.