कोडरमा, अक्टूबर 1 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। स्वच्छता ही सेवा के तहत डीवीसी केटीपीएस की ओर से सीएसआर पहल के अंतर्गत कमांड क्षेत्र की आठ ग्राम पंचायतों की टीमों के बीच दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन डीवीसी केटीपीएस के सीजीएम सह एचओपी संजय कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। मौके पर अमन ज्योति, तापस मिर्धा, फ्रांसिस हेम्ब्रम समेत अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। टूर्नामेंट में विभिन्न ग्राम पंचायतों की टीमों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। आयोजन का उद्देश्य ग्रामीणों के बीच सामुदायिक सहभागिता, खेल भावना और टीम भावना को बढ़ावा देने के साथ स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा। यह भी पढ़ें- Kodarma News: सफाई मित्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान साथ ही, इसके माध...