सहारनपुर, अप्रैल 27 -- बड़गांव। बेखोफ चोरों ने एक ही रात में गांव दल्हेडी के जंगल में आठ किसानों के नलकूप उखाड़कर लाखों रुपए का सामान चोरी कर ले गए। आए दिन चोरी की वारदात से किसानों में रोष है। रविवार रात गांव दल्हेडी के जंगल में चोरों ने किसान प्रह्लाद सिंह, सोमबीर, बृजेश सिंह, हुक्मसिंह, सागर, नैन सिंह के करीब आठ नलकूपों की दीवार उखाड़कर व ताले तोड़कर लाखों रुपए के केबल, स्टार्टर, कटआउट आदि बिजली उपकरण चोरी कर ले गए। सोमवार सुबह किसान अपने खेतों पर पहुंचे तो घटना का पता चला। एक ही रात में आठ नलकूपों से बिजली उपकरण चोरी की घटना से किसानों में दहशत है। इससे पहले भी गांव मुश्कीपुर, शब्बीरपुर, चंदपुर, महेशपुर, बड़गांव में दर्जनों किसानों के नलकूपों से चोरी की घटना हो चुकी है। कोई पुलिसिया कार्रवाई न होने पर पीड़ित किसानों ने पुलिस में शिकाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.