लखनऊ, सितम्बर 10 -- राजधानी में स्वाइन फ्लू संक्रमण बढ़ रहा है। लगातार नए मरीज सामने आ रहे हैं। गुरुवार को आठ नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई। सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इसके साथ ही जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 63 हो गई है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि स्वाइन फ्लू संक्रमित 28 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज दिया गया। इनमें से 25 मरीज स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं, नए मिले आठ मरीजों में किसी की हालत गंभीर नहीं बताई गई है। सभी का इलाज घर में चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें होम आइसोलेशन के मरीजों की निगरानी कर रही हैं। मरीजों और उनके संपर्क में आए लोगों को संक्रमण से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी जा रही है। सीएमओ ने कहा कि बुखार, खांसी, गले में खराश, सांस लेने में परेशानी और शरी...