आठ दुकानों के ताले तोड़ चोरी का प्रयास, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध
महाराजगंज, मई 31 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सदर कोतवाली क्षेत्र के कॉलेज रोड, शनिचरहिया बाजार और हनुमानगढ़ी चौराहे पर अज्ञात चोरों ने आठ दुकानों के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया। हालांकि अधिकांश दुकानों में चोर अंदर प्रवेश करने में सफल नहीं हो सके, लेकिन लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से व्यापारियों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। सुबह जब दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें खोलने पहुंचे तो ताले टूटे देखकर हैरान रह गए। सूचना मिलने पर आसपास के व्यापारियों की भीड़ जुट गई। कॉलेज रोड स्थित कॉपी-किताब की दुकान का ताला तोड़कर शटर उठाने का प्रयास किया गया। वहीं कालेज रोड स्थित एक स्टूडियो व ईश्वर की किराना दुकान का भी ताला टूटा मिला।शनिचरहिया बाजार में रामचंद्र व आनंद की टॉफी-बिस्कुट की दुकानों के ताले तोड़कर शटर उठाने की कोशिश की गई, लेकिन च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.