रामगढ़, नवम्बर 5 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। श्री दिगंबर जैन समाज रामगढ़ के मेन रोड स्थित जिनालय में परम पूज्य आचार्य भगवन्त विद्यासागर महाराज की विदुषी शिष्याएँ संपदा दीदी और अनीता दीदी के सानिध्य में आठ दिवसीय श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान सह विश्व शांति महायज्ञ का विधिवत समापन हुआ। विधान का समापन अत्यंत भक्तिमय और हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। विधान के अंतिम दिन संपदा दीदी के सानिध्य में चयनित पात्रों और महिलाओं ने सामूहिक अर्घ समर्पण, हवन कर विधान की पूर्णाहुति की। इस अवसर पर संपदा दीदी ने कहा कि रामगढ़ जिनालय में अष्टानिका पर आयोजित यह विधान अक्षय पुण्य प्रदायक है। हम वर्ष में तीन अष्टानिकाएँ मनाते हैं, किंतु कार्तिक मास की अष्टानिका को श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान के साथ पूर्ण करना एक दुर्लभ संयोग है। जैन समाज के सचिव योगेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.