आठ दिवसीय रासलीला कार्यक्रम का हुआ समापन
लातेहार, मई 5 -- चंदवा, प्रतिनिधि। सुभाष चौक स्थित श्री शनि हनुमान व बाबा विश्वनाथ मंदिर प्रांगण में चल रहे आठ दिवसीय रासलीला कार्यक्रम का समापन रविवार रात्रि को हुआ। कार्यक्रम में वृंदावन धाम की प्रसिद्ध नंदिनी रामेश्वरी रासलीला मंडली ने महारासलीला का मंचन कर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। स्वामी हरिद्वारी स्वामी, राकेश शर्मा व्यास और कान्हा शर्मा की टीम ने जीवंत अभिनय और मनमोहक प्रस्तुति से भगवान श्रीकृष्ण की महारासलीला को सजीव कर दिया। जिसे देखकर भक्त मंत्रमुग्ध हो उठे। पूरे आयोजन स्थल पर भक्ति, संगीत और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष लाल प्रदीप नाथ शाहदेव, राजेश चंद्र पांडेय, निर्मल भारती, अजय वैद्य, सुधीर प्रसाद, श्यामकरण साहू, दिलीप पाठक, प्रमोद गिरि, नीरज अग्रवाल, धर्मेंद्र भारती, बालजी उरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.