आठ दिवसीय बलदेव छठ महोत्सव का हुआ शुभारंभ
मथुरा, सितम्बर 11 -- योगिराज भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई ठाकुर दाऊजी महाराज के जन्मोत्सव पर दाऊजी मंदिर में आठ दिवसीय बलदेव छठ महोत्सव का शुभारंभ गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ। शुभारंभ दाऊजी महाराज मंदिर की प्रशासक एवं एडीजे पंचम नीलम ढाका ने किया। उन्होंने विधि-विधान से श्रीमद्भागवत कथा की व्यास पीठ का पूजन कर दीप प्रज्वलित किया। इसके बाद उन्होंने कथा व्यास डॉ. मनोज मोहन शास्त्री का पटुका पहनाकर और माला पहनाकर स्वागत किया। प्रथम दिन व्यास पीठ से कथा व्यास डॉ. मनोज मोहन शास्त्री ने श्रीमद्भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भागवत कथा सुनने मात्र से ही जीवन के समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। बलराम साक्षात शेषनाग के अवतार और ब्रज के राजा हैं, उनके जन्मोत्सव पर कथा का श्रवण करना परम सौभाग्य क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.