हापुड़, मई 7 -- धौलाना के ग्राम ककराना में आठ दिन से लापता युवक का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान कृष्णपाल पाल के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार कृष्णपाल आठ दिनों से संदिग्ध हालात में घर से लापता था। परिवार के लोग उसकी तलाश में जुटे थे, लेकिन उसका सुराग नहीं लग पा रहा था। गुरुवार को ग्रामीणों ने जंगल में एक पेड़ से उसका शव लटका देखा, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस और परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंची मां सुनीता और भाई मौनी का रो-रोकर बुरा हाल है।​ चर्चाओं के अनुसार, मृतक युवक नशे का आदी था, जिसके चलते वह मानसिक तनाव में रहता था। बताया गया है कि इंद्रपाल जाटव के तीन बेटे थे, जिनमें से एक फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर चुका है। दो बेटों की मौत से मां सुनीता पूरी तरह ट...