उरई, जून 4 -- उरई। संवाददाता सिकंदरपुर पावर हाउस से संचालित सदूपुरा फीडर की विद्युत लाइन 28 मई को आए भीषण तूफान में क्षतिग्रस्त हो गई थी। तूफान के दौरान कई बिजली के खंभे टूटकर गिर गए थे, लेकिन घटना के आठ दिन बाद भी विद्युत विभाग द्वारा मरम्मत कार्य पूरा नहीं कराया जा सका है। इसके चलते जुगराजपुरा समेत दर्जन भर गांवों में बिजली आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित है।ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद विभागीय अधिकारी समस्या के समाधान में रुचि नहीं ले रहे हैं। क्षेत्रीय जेई अमन पांडेय के प्रति लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। यह भी पढ़ें- 15 दिनों से फुंका ट्रांसफार्मर, नौतपा की भीषण गर्मी में अंधेरे में रहने को मजबूर ग्रामीण ग्रामीणों का कहना है कि जेई को फोन करने पर कॉल रिसीव नहीं होती और शिकायतों पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं ...