शाहजहांपुर, मई 9 -- शाहजहांपुर। कटरा ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र की 33 केवी लाइन पिछले आठ दिनों से खराब पड़ी होने के कारण क्षेत्र में बिजली संकट गहरा गया है। सप्लाई बनाए रखने के लिए कटरा ग्रामीण क्षेत्र की लाइन को टाउन एरिया की लाइन से जोड़ दिया गया, जिससे एक ही लाइन पर अधिक लोड बढ़ गया। इसके चलते कई स्थानों पर तार टूटने जैसी स्थिति बन गई। मामले की जानकारी मिलने पर तिलहर डिवीजन के एक्सईएन कृष्ण गोपाल अग्रवाल ने चेतावनी जारी की, लेकिन आरोप है कि कटरा के जेई पंकज ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। स्थिति बिगड़ने पर एक्सईएन ने अधीक्षण अभियंता को पत्र भेजकर पूरे मामले से अवगत कराया। एसई अनुज प्रताप ने बताया कि मामले में कार्रवाई के लिए चीफ इंजीनियर और प्रबंध निदेशक को भी पत्र भेजा जा रहा है। वहीं लापरवाही पर कटरा के जेई को नोटिस जारी किया गया है।

हिं...