फरीदाबाद, दिसम्बर 31 -- फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित एचएसवीपी मैदान में लगा सरस अजीवका मेला अब धीरे-धीरे अपने पड़ाव की ओर चल पड़ा है।पिछले करीब आठ दिन में जहां 20 से अधिक लोगों ने मेले का दीदार किया। वहीं एक करोड़ से अधिक के कारोबार का अनुमान है। बुधवार को नौवें दिन भी मेले में कड़ाके की ठंड के बीच लोगों की काफी भीड़ रही। सरस अजिवका मेला 5 जनवरी तक चलेगा। यहां देश के विभिन्न हिस्साें से पहुंचे ग्रामीणों द्वारा अपने उत्पादों को पेश करने के लिए एक बेहतरीन मंच उपलब्ध कराया गया है। रोजाना हजारों मेले में पहुंच रहे हैं। खासकर छुट्टी के दिन में मेले में लोगों की काफी भीड़ देखने को मिल रही है। एक प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि अब तक करीब 20 हजार लोग मेला पहुंचे हैं। वहीं मेले में पंचकुला का शुद्ध देसी इत्र लोगों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ ह...