गोरखपुर, सितम्बर 1 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। चीनी की बढ़ती कीमतों के बीच सरकारी चीनी मिलों ने राहत भरा कदम उठाया है। उत्तर प्रदेश राज्य चीनी निगम की 22 अगस्त और 31 अगस्त की रेट लिस्ट की तुलना में आठ दिन में चीनी के दाम 1000 से 1200 रुपये प्रति कुंतल तक घट गए हैं। पिपराइच और मुंडेरवा की सल्फरलेस एम-30 नई चीनी का भाव 6200 रुपये से घटाकर 5000 रुपये प्रति कुंतल हो गया है। वहीं, मोहिउद्दीनपुर मिल की चीनी का भाव 6000 से घट कर 5000 रुपये प्रति कुंतल हो गया है। इन दरों पर जीएसटी अलग से देय है। 22 अगस्त को जारी रेट लिस्ट में मोहिउद्दीनपुर मेरठ की एम-30 नई चीनी का भाव 6000 रुपये, जबकि पिपराइच गोरखपुर और मुंडेरवा बस्ती की एम-30 नई चीनी का भाव 6200 रुपये प्रति क्विंटल था। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: आठ दिन में सरकारी चीनी के दाम 1200 रुपये कुंतल...