आठ दिन बाद भी लापता युवती का नहीं लगा सुराग
बस्ती, अक्टूबर 2 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। नगर बाजार थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी करीब 28 वर्षीय युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने के मामले में आठ दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तलाश के दौरान टांडा पुल के पास युवती का कुछ सामान मिलने की बात सामने आ रही है। इस सूचना के बाद परिजनों की चिंता और बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार पिछले शुक्रवार को सुबह युवती को अम्बेडकरनगर जनपद निवासी एक युवक ने शादी करने की बात कहकर कथित तौर पर घर से बुला ले गया। आरोप है कि युवक ने युवती को टांडा पुल के पास मिलने के लिए बुलाया था। घर से निकलने के बाद युवती वापस नहीं लौटी। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने अपने स्तर से उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.