आठ दिन बाद भी नही हुआ गुरुआ लूट कांड का उदभेदन, व्यवसायियो में आक्रोश एवं दहशत
गया, जून 3 -- गुरुआ बाजार में 27 मई की शाम हुई ज्वेलरी व्यवसायी से लूट की घटना का खुलासा अब तक नहीं हो सका है। हथियारों से लैस पांच अपराधियों ने आभूषण व्यवसायी प्रभाकर वर्णवाल को गोली मारकर पांच लाख रुपये समेत करीब 40 लाख रुपये के आभूषण लूट लिए थे। घटना के आठ दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस एक भी अपराधी को गिरफ्तार करने में सफल नहीं हो सकी है। घटना के बाद मगध रेंज के आईजी विकास वैभव और एसएसपी सुशील कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली थी। अपराधियों की गिरफ्तारी व कांड के उद्भेदन के लिए विशेष जांच दल एसआईटी का भी गठन किया गया है। इसके बावजूद पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। यह भी पढ़ें- आठ दिन बाद भी नही हुआ गुरुआ लूट कांड का उदभेदन, व्यवसायियो में आक्रोश एवं दहशतपुलिस की जांच लूटकांड के उद्भेदन में हो रही देरी से गुरुआ बाजार के व्यवसायि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.