मथुरा, जून 30 -- थाना जैंत क्षेत्र से करीब एक सप्ताह पूर्व चारधाम मंदिर के समीप रहने वाली महिला गायब हो गई थी। उसका पुलिस अभी तक सुराग नही लगा सकी है। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बताते चलें कि आठ दिन पहले चार धाम मंदिर, छटीकरा के समीप लोहा पीटकर परिवार का भरण-पोषण करने वाली पीड़िता ने आरोप लगाया कि आठ दिन पहले वह किसी काम से मध्य प्रदेश गयी थी, तभी पीछे से उसकी विवाहित बेटी को राजस्थान के हुसैनी निवासी व्यक्ति जबरन अपने साथ ले गया। इसकी जानकारी वापस लौटकर आने पर हुई तो पीड़िता ने थाने में तहरीर दी। अभी तक बेटी का सुराग न लगने पर पीड़िता ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उसने बेटी को सकुशल बरामद करने की मांग की तो आरोप है कि छटीकरा चौकी प्रभारी द्वारा उसे फटकार कर वापस भेज दिया गया। पीड़िता का दावा है कि उसकी पुत्री...