बरेली, अप्रैल 18 -- फतेहगंज पूर्वी।द्वारिकेश चीनी मिल के पास रेलवे क्रॉसिंग को मरम्मत के लिए 8 दिन बंद रखने का फैसला लिया गया है।द्वारिकेश चीनी मिल के पास स्थित रेलवे क्रॉसिंग संख्या 349 सी रेलवे विभाग ने 8 दिनों के लिए बंद कर दिया है। सूचना रेल पथ निरीक्षक अरुण कुमार सक्सेना द्वारा जारी पत्र में दी गई है। उन्होंने बताया कि रेलवे का मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसलिए रेलवे क्रॉसिंग को बंद किया है। इस दौरान सड़क यातायात को 348, 350 गेट संख्या से गुजरा जाएगा। रेलवे क्रॉसिंग वाले रोड पर 8 दिन तक ना जाएं दिनांक 17 से 24 अप्रैल तक रेलवे क्रॉसिंग 349 सी बंद रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.