गोरखपुर, फरवरी 27 -- कौड़ीराम, हिन्दुस्तान संवाद। गगहा थाना क्षेत्र के चिउटहां-बसावनपुर निवासी युवक आठ दिन पहले पुणे से घर लौटने के लिए निकला था, लेकिन अब तक घर नहीं पहुंच सका है। परिजनों के अनुसार युवक का अंतिम मोबाइल लोकेशन बस्ती तक मिला, जिसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। गगहा थाना क्षेत्र के चिउटहां-बसावनपुर निवासी रामदेव का पुत्र सत्येंद्र कुमार (28 वर्ष) पुणे में नौकरी करता है। उसके पिता रामदेव ने बताया कि 20 फरवरी को सत्येंद्र गोरखपुर के लिए ट्रेन में सवार हुआ था। 22 फरवरी को परिजनों से बातचीत के दौरान उसने बस्ती में होने की जानकारी दी थी। इसके बाद से उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया। पिता रामदेव ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने कहा कि युवक की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.