बरेली, अप्रैल 24 -- गिरफ्तारी के डर से छुट्टी खत्म होने के बाद भी ज्वाइन करने के लिए नहीं पहुंचा सुभाषनगर की वैष्णों धाम कॉलोनी में मंगलवार को दिनदहाड़े हत्या का मामलाबरेली, मुख्य संवाददाता। पत्नी की हत्या का आरोपी फौजी आठ दिन की छुट्टी लेकर आया था, जो शुक्रवार को पूरी हो गई। वहीं, पुलिस ने इस वारदात की सूचना उसके तैनाती स्थल पर भेज दी है, जिसके चलते गिरफ्तारी के डर से वह ज्वाइन करने भी नहीं पहुंचा। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में जुटी हुई हैं।सुभाषनगर की वैष्णों धाम कॉलोनी में मंगलवार दोपहर गीता देवी की उनके घर में गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। यह भी पढ़ें- विवाहिता की कथित हत्या में 10 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मायके वालों ने उनके पति भारत सिंह यादव और उसके परिवार वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। भारत सिं...