आठ दिनों से गायब पपरौर के युवक का शव हर्ल टाउनशिप स्थित गड्ढे में मिला
बेगुसराय, अप्रैल 20 -- बीहट, निज संवाददाता। आठ दिनों से घर से गायब पपरौर के वार्ड छह निवासी 35 वर्षीय जगदीप पासवान का शव हर्ल टाउनशिप परिसर स्थित वन विभाग के कार्यालय के समीप एक गड्ढे में रविवार की देर शाम मिला। शव से दुर्गन्ध आने पर लकड़ी चुन रहे लोगों के द्वारा जीरोमाइल ओपी पुलिस को जानकारी दी गई। जीरोमाइल ओपी पुलिस ने हर्ल टाउनशिप स्थित गड्ढे से शव बरामद किया। शव पूरी तरह से सड़ा-गला था। हाथ में पहने कड़े तथा कपड़े से मृतक की मां फूला देवी ने शव की पहचान की। जीरोमाइल सहायक थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर रविवार की रात ही पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया गया। शव के अत्यधिक सड़ा-गला रहने के कारण पोस्टमार्टम के लिए शव को न्यायालय के आदेश से दरभंगा डीएमसीएच भेजा गया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी की निशानदेही पर शव बरामद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.