खगडि़या, फरवरी 4 -- खगड़िया, हिन्दुस्तान संवाददाता जिले में आठ दिनों में तीन इनामी बदमाश अब तक एसटीएफ के हत्थे चढ़ चुके हैं। उल्लेखनीय है कि चित्रगुप्तनगर व परबत्ता थाना के मामले में बुधवार को गुलशन कुमार उर्फ दिल्लो पुलिस के हत्थे चढ़े। इससे पहले गत 28 जनवरी को बेलदौर थाना क्षेत्र 50 हजार के इनामी बदमाश कैंजरी गांव निवासी मुन्ना कुमार यादव उर्फ मुन्ना माइकल को गिरफ्तार करने में पुलिस सफल रही थी। गिरफ्तार आरोपी पर थाना क्षेत्र के कैंजरी गांव के सज्जन यादव से मारपीट के मामले में बेलदौर थाना कांड संख्या 251/2024, एक महिला से छेड़खानी एवं गोलीबारी मामले में कांड संख्या 386/2024, अनिल शर्मा से जमीन विवाद में कांड संख्या 143/2024 के अलावा कांड संख्या 230/2024 के तहत मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। वह डेढ़ वर्ष से अधिक दिनों से फरार चल रहा था। इस गिरफ्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.