पटना, अप्रैल 26 -- जिले के स्कूलों में कक्षा आठ तक की पढ़ाई 11:30 बजे के बाद नहीं होगी। भीषण गर्मी और गर्म हवाओं के को देखते हुए जिला दंडाधिकारी सह डीएम के न्यायालय ने यह आदेश रविवार को दिया। अपने आदेश में डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने कहा कि भीषण गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए 30 अप्रैल तक सभी सरकारी-निजी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और प्ले स्कूलों की कक्षाएं 11:30 बजे के बाद नहीं चलाने का आदेश दिया गया है। सभी स्कूलों को उपरोक्त आदेश के अनुसार शैक्षणिक गतिविधियों को संचालित करने का आदेश दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.