आठ डेंटल हाइजीनिस्ट को आज मिलेगा नियुक्ति पत्र
बरेली, मई 2 -- बरेली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से चयनित आठ दंत स्वास्थ्य विज्ञानियों (डेंटल हाइजीनिस्ट) को 3 मई को लखनऊ में मुख्यमंत्री नियुक्ति पत्र देंगे। सभी चयनित डेंटल हाइजीनिस्ट शनिवार को एसीएमओ डॉ. राकेश के निर्देशन में लखनऊ के लिए रवाना हुए। एसीएमओ डॉ. राकेश ने बताया कि लखनऊ के लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। नियुक्ति पाने वालों में संजीव कुमार, रंजीत, राज गौतम, शुभम गुप्ता, सिमरन रस्तोगी, आमेन्द्र कुमार, उपेन्द्र सिंह पटेल और अश्वनी कुमार शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.