आठ डिग्री की जगह सामान्य तापमान में रखी थीं जीवनरक्षक दवाएं
नोएडा, जुलाई 22 -- फॉलोअप नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-76 स्थित एक फ्लैट में मंगलवार को छापेमारी कर संयुक्त टीमों ने करीब ढाई करोड़ रुपये की जीवनरक्षक दवाएं जब्त की थीं। एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया था। इनमें कई ऐसी जैविक दवाएं भी शामिल थीं, जिन्हें दो से आठ डिग्री सेल्सियस तापमान पर सुरक्षित रखना अनिवार्य होता है। इससे इतर यहां सारी दवाएं कमरे में सामान्य तापमान में रखी हुई थीं। जांच में कई दवाओं पर सरकारी आपूर्ति बिक्री के लिए नहीं भी अंकित मिला।
जांच की प्रक्रिया औषधि निरीक्षक जयसिंह ने बताया कि अंतरराज्यीय प्रकोष्ठ, अपराध शाखा चाणक्यपुरी से मिली सूचना के आधार पर सीडीएससीओ उत्तर जोन, गाजियाबाद, अपराध शाखा और औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने सेक्टर-76 स्थित आम्रपाली प्रिंसले एस्टेट सोसाइटी के फ्लैट में छापेमारी की थी। कार्रवाई के दौरान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.