मुजफ्फरपुर, मई 16 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। समस्तीपुर मंडल 20 मई से पवन, अवध एक्सप्रेस सहित आठ ट्रेनों में विशेष पार्सल वैन (24 टन) जोड़कर मुंबई के लिए शाही लीची की ढुलाई शुरू करेगा। यह लीची 22 मई से मुंबई के कुर्ला फल मंडी पहुंच जाएगी। मुंबई के साथ दिल्ली, सूरत, जयपुर व अहमदाबाद भी लीची की खेप भेजने की तैयारी में रेलवे जुटा है।

लीची लोडिंग की व्यवस्था मुजफ्फरपुर जंक्शन के अलावा समस्तीपुर और रक्सौल से मुंबई के बीच चलने वाली छह (साप्ताहिक) ट्रेनों में लीची लोडिंग को लेकर पार्सल वैन को जोड़ा जाएगा। पूमरे ने 2000 टन से अधिक लीची ढुलाई का लक्ष्य रखा है। फिलहाल, छोटे लीची किसान बिहार संपर्क क्रांति, वैशाली से दिल्ली, सहरसा-अहमदाबाद से अहमदाबाद के लिए, बरौनी-लखनऊ से लखनऊ और मुंबई के लिए पवन और अधव एक्सप्रेस ट्रेनों की एसएलआर बोगी (4 टन) स...