आठ ट्रेनें निरस्त होने से यात्री परेशान, रोडवेज ने दी राहत
मेरठ, जून 20 -- मेरठ। गाजियाबाद-सहारनपुर रेलवे ट्रैक पर मोदीनगर के पास पुल की मरम्मत के चलते शुक्रवार को इस रूट पर चलने वाली 8 ट्रेनें (अप-डाउन) रद रहीं। 6 ट्रेनों को रूट डायवर्जन के साथ चलाया गया। 14 ट्रेनों के प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रोडवेज ने दिल्ली-सहारनपुर रूट पर 10 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था कर राहत दी। उत्तर रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि गाजियाबाद-सहारनपुर रेलवे ट्रैक पर मोदीनगर के पास कादराबाद पुलिया की मरम्मत होनी थी, जिसके लिए दोपहर दो बजे से ट्रैफिक ब्लॉक दिया गया। मेरठ से होकर चलने वाली नई दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस, नई दिल्ली से जालंधर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस के अलावा मेरठ से गाजियाबाद के बीच चलने वाली मेमू और दिल्ली से सहारनपुर चलने वाली मेमू दोनों तरफ से न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.