कानपुर, मई 4 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। गोंडा-बुढ़वाल खंड में तीसरी लाइन कनेक्टिविटी के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग व नॉन इंटरलॉकिंग काम की वजह से आठ ट्रेनें निरस्त की गई हैं। 30 ट्रेनों का मार्ग बदला गया है। इसमें कानपुर होकर चलने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं। ट्रेन नंबर 22921 बांद्रा टर्मिनल-बलरामपुर पांच मई, 22922 बलरामपुर-बांद्रा टर्मिनल सात मई, 15133 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल छह मई, 15134 आनंद विहार टर्मिनल-छपरा आठ मई, 22199 ग्वालियर-बलरामपुर आठ मई, 22200 बलरामपुर-ग्वालियर नौ मई, 15029 गोरखपुर-पुणे नौ मई, 15030 पुणे-गोरखपुर 11 मई को निरस्त रहेगी। वहीं, 15707 कटिहार-अमृतसर नौ से 28 जून तक छपरा-गोरखपुर-बाराबंकी के बजाय मनकापुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलेगी। यह भी पढ़ें- कानपुर होकर चलने वाली 30 ट्रेनों का बदला रास्ता, यार्ड रीमॉडलिंग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.