नोएडा, अप्रैल 2 -- दनकौर, संवाददाता। ननुआ का राजपुर गांव में गुरुवार को सपेरे समुदाय की झुग्गी-झोपड़ियों में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली की देखते ही देखते करीब 8 झुग्गियां उसकी चपेट में आ गईं और लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों के अनुसार, आग लगने की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई, लेकिन काफी देर तक फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी। ऐसे में स्थानीय लोगों ने खुद ही आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन तेज लपटों के आगे उनके प्रयास नाकाम साबित हुए। आग से सोनू, अंगूरी, ईश्वर और कल्ली समेत कई परिवारों की झुग्गियां जलकर राख हो गई। उन्होंने बताया कि आग लगने से उनके खाने-पीने का सामान, कपड़े और अन्य जरूरी घरेलू वस्तुएं पूरी तरह जल गईं। इस घटना क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.