गुड़गांव, जून 17 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। नगर निगम ने शहर की सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए एक बार फिर अस्थायी टेंडर प्रक्रिया का सहारा लिया है। शहर के सभी आठ जोन में घरों से कूड़ा उठाने के लिए अब 600 नए वाहनों को काम पर लगाया जाएगा। निगम ने जुलाई से दिसंबर 2026 तक यानी छह महीनों के लिए यह नया टेंडर जारी किया है। इसको लेकर निगम ने करीब 24 करोड़ रुपये का अनुमान तैयार किया है। दरअसल, शहर में पांच साल का बड़ा टेंडर रद्द होने के बाद से ही सफाई व्यवस्था डगमगाई हुई है, जिसके बाद अब निगम को इस छह महीने के अस्थायी जुगाड़ का सहारा लेना पड़ा है। इस नई योजना के तहत शहर के सभी आठ जोन में नए सिरे से टेंडर लगाए जा रहे हैं। सभी जोन की निविदाओं को मिलाकर छह महीने में लगभग 24 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अधिकारियों का दावा है कि इन 600 वाहनों के आ...