कुशीनगर, मार्च 6 -- कुशीनगर। जनहित सेवा समिति द्वारा बनकटा बाजार में आगामी 8 मार्च को सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष संतोष कुशवाहा ने बताया कि 8 मार्च को समिति द्वारा आयोजित होने वाले आठ जोड़ों की सामूहिक शादी समारोह की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए विदाई में दिए जाने वाले सामान, बारातियों के स्वागत की व्यवस्था आदि की तैयारी अंतिम दौर में है।पिछले बार की तरह ही इस बार भी बारातियों के स्वागत के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.