पिथौरागढ़, जून 3 -- गोविंद चावला, बेरीनाग। नगर में विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत आठ जून से एसआईआर प्रक्रिया शुरू होगी। तहसील सभागार बेरीनाग में एसडीएम अंकित राज की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम के दौरान बीएलओ को एसआईआर के सम्बन्ध में प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान तहसीलदार दयाल चन्द्र मिश्रा व जिला स्तरीय मास्टर ट्रैनर डॉ. दीपेन्द्र महर ने बताया कि 8 जून से 7 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण, संग्रहण कर बीएलओ ऐप के माध्यम से गणना प्रपत्रों के अपलोड व डिजिटाईजेशन के सम्बन्ध में जानकारी देंगे। कार्यशाला में तहसील बेरीनाग, थल के बीएलओ व बीएलओ सुपरवाईजर मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- आठ जून से शुरू होगा एसआईआर कार्य

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...