शामली, जुलाई 6 -- शामली। मां शाकुम्भरी देवी विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक में प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ हो गयी है। विवि द्वारा कॉलेजों को छात्रों का समस्त डाटा सात जुलाई तक उपलब्ध करा दिया जायेगा। इसके बाद आठ जुलाई की शाम तक कॉलेजवार मेरिट जारी की जायेगी। पहली मेरिट से नौ तारीख से कॉलेजों में दाखिले होंगे। मां शाकुम्भरी देवी विश्विवद्यालय द्वारा स्नातक प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर छात्रों के पंजीकरण की प्रक्रिया 12 मई से चार जुलाई तक चली। विवि पोर्टल पर पंजीकरण के बाद छह जुलाई तक छात्रों को महाविद्यालय में पंजीकरण फार्म जमा कराने का समय दिया था। अब पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद एडमीशन का दौर चलेगा। यह भी पढ़ें- राजकीय महिला पीजी कॉलेज में प्रवेश के लिए मेरिट सूची जारी शामली के वैश्य डिग्री कॉलेज के प्राचार्य ...