मुजफ्फरपुर, जुलाई 13 -- मुजफ्फरपुर, हिटी। जिले में शनिवार को एक ब्रांडेड सौंदर्य प्रसाधन कंपनी की टीम ने आधा दर्जन से अधिक जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान भारी मात्रा में नकली सामान बरामद किया गया। शहर स्थित लकड़ी ढाही बांध के नीचे मकान से एक ऑटो नकली सौंदर्य प्रसाधन जब्त किया गया है, जिसकी कीमत लाखों में बतायी जा रही है। इसके अलावा सदर, नगर, अहियापुर और बोचहां थाने के शर्फुद्दीनपुर बाजार में भी रेड की गई। यहां दो दुकानों से टीम ने आधा दर्जन नकली उत्पाद बरामद किया। अधिकारियों ने जब्त सामान की सूची पुलिस को उपलब्ध कराई। उसके बाद नकली सामान अपने साथ ले गए। छापेमारी की सूचना पर अफरा तफरी मची रही। दुकानदार शटर गिराने लगे। देर शाम दुकानें बंद रहीं। थानाध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने बताया कि दो दुकानों एवं दुकान से सटे घरों में छापेमारी की गई है। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.