आठ छात्रों ने एक ही बार में निकाले सीएस के दोनों ग्रुप
कानपुर, अगस्त 26 -- कंपनी सेक्रेटरी (सीएस) की जून में आयोजित परीक्षाओं के प्रोफेशनल प्रोग्राम (2022 पाठ्यक्रम) और एग्जिक्यूटिव प्रोग्राम (2022 पाठ्यक्रम) के परिणाम जारी किए गए। कुल 93 छात्र पास हुए इनमें 47 छात्र पहले और 38 छात्र दूसरे ग्रुप में पास हुए। जबकि आठ छात्रों ने एक ही बार में दोनों ही ग्रुप की परीक्षा को पास कर लिया। भारतीय कंपनी सचिव संस्थान के कानपुर चैप्टर के चेयरमैन सीएस आशीष बंसल ने बताया कि शहर में परीक्षा का परिणाम इस बार काफी अच्छा गया है। एग्जिक्यूटिव प्रोग्राम (2022 पाठ्यक्रम) में 17.41 प्रतिशत अभ्यर्थी ग्रुप 1 और 22.19 प्रतिशत अभ्यर्थी ग्रुप 2 में उत्तीर्ण हुए। यह भी पढ़ें- 93 में आठ छात्रों ने एक ही बार में पास की सीएस के दोनों ग्रुप की परीक्षा कंपनी सचिव की अगली परीक्षा 21 दिसंबर और 28 दिसंबर को होगी। आवेदन ऑनलाइन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.