बहराइच, जून 13 -- बहराइच, संवाददाता। जिले के विभिन्न इलाकों मे चोरों के गिरोह ने ताबड़तोड़ वारदातों से लोगों में दहशत पैदा कर दी। बिजली कटौती की वजह से चोरियों की वारदातों में इजाफा हुआ है। फखरपुर व बौंड़ी थाने के बभनौटी गांवों में शुक्रवार रात चोरों ने लगभग चालीस लाख की सम्पत्ति गायब कर दी। ताबड़तोड़ चोरियों की वारदातों से लोगों में आक्रोश फैल गया। तेजवापुर संवाद के अनुसार बौंड़ी थाने के शंकरपुर बभनौटी गांव में शुक्रवार देर रात निवासी विजय सिंह पुत्र लल्लू सिंह के घर से करीब आठ लाख रुपये, शाबिर पुत्र अकबर अली के यहां से लगभग 16 लाख रुपये, अनिल पुत्र रामधीरज के यहां से करीब तीन लाख रुपये, दिवेश पुत्र रामधीरज के यहां से करीब साढ़े तीन लाख रुपये तथा राधे सिंह पुत्र बाबू सिंह के यहां से लगभग 6, 700 रुपये की नकदी व सामान चोरी हो गया। यह भी पढ...