हापुड़, जनवरी 16 -- नगर के दिल्ली रोड स्थित आनंद बिहार में बिजली विभाग की 33 हजार की लाइन में शुक्रवार की अल सुबह फाल्ट हो गया। ऐसे में दिल्ली रोड बिजली घर पूरी तरह ठप हो गया। आठ घंटे बिजली सप्लाई बंद होने के कारण 25 हजार उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों के दैनिक कार्य भी प्रभावित रहे। उधर बिजली विभाग के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं के फोन नहीं उठाए तो उपभोक्ताओं में रोष पनप गया। नगर के दिल्ली रोड स्थित बिजली घर से करीब 25 हजार उपभोक्ताओं के घरों में बिजली सप्लाई दी जाती है, लेकिन बिजली घर की 33 हजार की लाइन में आनंद बिहार में सुबह करीब 5 बजे फाल्ट हो गया। ऐसे में पूरे बिजली घर की सप्लाई बंद हो गई। सुबह नौ बजे तक भी सप्लाई बहाल न होने के कारण लोगों के घरों में पानी की किल्लत होने लगी। ऐसे में परेशान उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.